शातिर गौ तस्कर एक गाय, एक छुरा, एक कुल्हाड़ी व एक रस्सी सहित गिरफ्तार, पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं को दे चुका है अंजाम

एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर गौ तस्कर एक गाय, एक छुरा, एक कुल्हाड़ी व एक रस्सी सहित गिरफ्तार, पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं को दे चुका है अंजाम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में गौ हत्या के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को एक गाय जिन्दा, एक रस्सी प्लास्टिक व एक कुल्हाडी व एक छुरी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 27.01.2021 को जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त इस्तयाक पुत्र जाफर खाँ निवासी नदराला थाना जसरथपुर, एटा को एक गाय, एक रस्सी प्लास्टिक, एक कुल्हाडी व एक छुरी सहित अभियुक्त के घर ग्राम गैसिंगपुर थाना जसरथपुर एटा से समय 05.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर *मु0अ0सं0 11/2021 धारा 3/5 क/8 गौवध अधिनियम व 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी |

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. इस्तयाक पुत्र जाफर खाँ निवासी नदराला थाना जसरथपुर जनपद एटा

बरामदगी का विवरण

  1. एक गाय जिन्दा
  2. एक कुल्हाड़ी
  3. एक छुरी लोहा
  4. एक रस्सी

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0स0 80/19 धारा 307 भादवि (पु0मु0) थाना जसरथपुर एटा,
  2. मु0अ0स0 82/19 धारा 3/5क/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना जसरथपुर एटा,
  3. मु0अ0स0 137/19 धारा 307 भादवि (पु0मु0) थाना जसरथपुर एटा,
  4. मु0अ0स0 138/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जसरथपुर एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उपनिरीक्षक श्री राम सिंह
  2. मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह
  3. आरक्षी कृष्ण कुमार
  4. आरक्षी हरिओम।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks