आनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित को खाते में वापस कराई शत प्रतिशत धनराशि, पीड़ित के साथ एक लाख रुपए का हुआ था फ्राड

एटा ~ साइबर सेल एटा ने आनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित को खाते में वापस कराई शत प्रतिशत धनराशि, पीड़ित के साथ एक लाख रुपए का हुआ था फ्राड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री राहुल कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल एटा द्वारा आनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में शत प्रतिशत धनराशि एक लाख रूपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनाँक 04.01.2021 को उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनाँक 04.01.2021 को उसके फोन पर खुद को पीड़ित का रिश्तेदार बताते हुए एटीएम की फोटो कॉपी OTP पिन नम्बर मांग कर आवेदक के खाते से 50-50 हजार रूपये के दो बार ट्रांजैक्शन कर लिए जिससे आवेदक के खाते से कुल ₹100000 निकाल लिये गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा साइबर सेल की टीम को प्रकरण की जांच कर पीड़ित की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सेल एटा द्वारा मामले की गंभीरता से जांच व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए दिनाँक 25.01.2021 को पीड़ित की कुल ठगी गई धनराशि 100000.00/- रुपये की बड़ी रकम को उसके एकाउंट में वापस कराया गया है। अपने पैसे वापस पाकर पीड़ित द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।

साइबर सेल एटा द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश
01- किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर उस कम्पनी के आधिकारिक वेवसाइट से ही प्राप्त करें क्योकि आजकल साइबर ठगों द्वारा अपने नम्बरों को विभिन्न आनलाइन कम्पनियों के कस्टमर केयर के नाम से गूगल पर अपडेट किया गया है।
02- कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगता इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी शेयर ना करें।
03- किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते/देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट रिसीव करने वाला है अथवा पेमेंट करने वाला है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks