तेज आंधी, बारिश से आम और गेहूं की फसल को नुकसान, मौसम के मिजाज से किसान परेशान

*तेज आंधी, बारिश से आम और गेहूं की फसल को नुकसान, मौसम के मिजाज से किसान परेशान*

हाल ही में आई तेजी आंधी और बारिश की वजह से किसान परेशान हो गए हैं। खेतों मे कटे गेहूं भीग गए हैं वहीं पेड़ों पर लगे आम भी टूटकर गिर गए हैं।
रविवार रात आई आंधी और बारिश ने वेस्ट यूपी के जिलों में कहर बरपाया है। किसानों का कहना है कि इससे गेहूं और आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ों से आम टूटकर गिर गए हैं। वहीं, गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। इससे गेहूं किसान और आम के उत्‍पादक दोनों परेशान हैं।

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के दतावली मानपुर, किनानगर, अब्दुल्लापुर में आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कृषि विवि मेरठ के प्रोफेसर डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं, मेरठ के आम उत्पादक किसानों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के साथ पेड़ों से आम टूटकर गिर गया है।
लॉकडाउन होने से खरीदार नहीं मिल रहे
सोमवार सुबह बाग स्वामी और ठेकेदार बाग में पहुंचे, तो पेड़ों के नीचे आम के ढेर लगा था। आंधी में जो आम टूटा है, बाजार व मंडी में इसे कोई भाव नहीं दे रहा है। किसानों का कहना है कि बिक्री के लिए मंडी में भारी मात्रा में कच्चा आम पहुंच रहा है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इससे बाग कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं किसान इस बात से डरे हुए हैं कि अगर आने वाले समय में जब पेड़ों पर आम बड़ा हो जाएगा और यदि आंधी बारिश होती हैं उससे बहुत ज्यादा नुकसान होगा।

गेहूं की कटी फसल भीगने से नुकसान
दूसरी तरफ इस समय वेस्ट यूपी में गेहूं की कटाई भी चल रही है। फसल थ्रेसिंग के लिए खेतों में पड़ी है। आंधी और बारिश से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि खेतों में फसल कटी हुई थी और पानी भरने के कारण फसल भीग गई है। इससे दाने कमजोर हो जाएंगे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks