दिल्ली में घमासान जारी, इंटरनेट और मेट्रो बन्द, सारे बॉर्डर सील, आईटीओ पर संघर्ष –

दिल्ली में घमासान जारी, इंटरनेट और मेट्रो बन्द, सारे बॉर्डर सील, आईटीओ पर संघर्ष –

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन हिंसक हो गया है। मंगलवार को किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करने का ऐलान किया था। इस दौरान राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आई हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक एक युवा किसान की मौत भी हुई है। कई जगह पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया है। आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। आईटीओ पर किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष जारी है। दिल्ली-पलवल बॉर्डर पर भी पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प हुई है। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दूसरी ओर हालात संभालने के लिए दिल्ली में एक दर्जन से ज्यादा इलाकों इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सभी सीमाएं सील कर दी हैं।

दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। बॉर्डर के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं रात 12 बजे तक बंद हैं। दिल्ली मेट्रो ने ग्रे लाइन पर सभी मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। नांगलोई, मुकरबा, गाजीपुर, सिंघु बॉर्डर और आसपास के तमाम इलाकों में आज रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बन्द कर दी गई हैं। फरीदाबाद-पलवल बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया है। किसानों ने ट्रैक्टरों की टक्करों से ट्रकों को हटाने का प्रयास किया। कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया है। ट्रैक्टरों के टायरों की पुलिस ने हवा निकाल दी। दोनों तरफ से 10 से अधिक लोग चोटिल हुए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks