
एस्ट्रोलॉजी डायमेंशनल एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने मनाया गणतंत्र दिवस।
एटा,
एटा नगर के शांति नगर स्थित कार्यालय पर एस्ट्रोलॉजी डाइमेंशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के नए भी झंडा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया ।कार्यक्रम की मुख्य अथिति श्रीमती राममूर्ति देवी रही।अध्यक्षता पूर्व शिक्षक राजबहादुरउपाध्यय ने की। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट की निदेशिका श्रीमती किरण ने कहा कि आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। हम लोग भी अपने कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराकर और भारत माता का पूजन करके गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं ।इस अवसर पर कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी गायन एवं डांसिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में श्री पंकज उपाध्याय ने कहा कि पूरे देश में एस्ट्रोलॉजी डाइमेंशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की कार्यकारिणी का धीरे-धीरे विस्तार चल रहा है। और हम समय-समय पर इंस्टिट्यूट के माध्यम से लोगों को नई-नई तकनीकी और नई-नई जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं। इस अवसर पर एटा के समाजसेवी श्री विशाल अग्रवाल, श्रीमती यग्गेश वाष्णेय, श्रीमती पूनम अग्रवाल ,श्रीमती रेणु पाठक ,श्रीमती किरण उपाध्याय, श्रीमती सरिता एडवोकेट, विधि ,परी, देव ,रिया, सिद्धि ,नंदिनी ,नंदू ,अर्नव,वैशाली ,कनक आदि लोग उपस्थित रहे।