
गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसान आंदोलन के रूप में हुड़दंग, देश की अस्मिता पर हमला:-देवेंद्रकुमार लोधी।
–किसान आंदोलन की आड़ में देश की अस्मिता पर हमला।देवेंद्र लोधी।
एटा,
आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी बीच दिल्ली के नांगलोई इलाके में किसान आंदोलन की आड़ में हुड दंग देश की अस्मिता पर हमला है ।यह शब्द बजरंगदल के विभाग संयोजक देवेन्द्र कुमार लोधी ने कहे ।श्री लोधी ने आगे बोलते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसान आंदोलन करने वालों का तरीका और सरकारी संपत्ति का नुकसान करना और पुलिस पर हमला करना दोनों ही गलत तरीके हैं।अपना हक मांगने के लिए किसी भी आंदोलन में हुड़दंग और तलवारों का इस्तेमाल करना दोनों ही दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं ।ऐसा नहीं होना चाहिए था। किसान आंदोलन कृषि कानूनों के विरोध में जो आंदोलन चल रहा था उस पर सरकार और किसानों के नेता बातचीत कर रहे थे ।लेकिन इस बीच 26 जनवरी के अवसर पर पूरे देश को शर्मसार करने वाली घटना किसान आंदोलन के रूप में हुड़दंग देश के लिए शर्मिंदगी की बात है।