राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहरा कर पत्रकारों ने निष्पक्ष लेखनी से भारत की एकता अखंडता को बनाए रखने का लिया प्रण

भारतीय संविधान के निर्माण में कलमकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई – रशाद लारी

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहरा कर पत्रकारों ने निष्पक्ष लेखनी से भारत की एकता अखंडता को बनाए रखने का लिया प्रण।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) के तत्वावधान में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। झंडारोहण कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय- गाज़ी रौजा तिराहा, डॉ. अज़ीज़ अहमद रोड, गोरखपुर, उ. प्र. पर आयोजित किया गया। झंडारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं टाइम्स नाउ इंग्लिश चैनल के गोरखपुर संवाददाता रशाद लारी ने झंडारोहण किया। मुख्य अतिथि रशाद लारी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी व पत्रकारों ने तिरंगा गुब्बारा को छोड़कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने राष्ट्र गान एव राष्ट्र गीत के उपरांत तिरंगे झंडे के सम्मान में सलामी दी और अपनी निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से भारत को भय, भूख, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद से मुक्त कराने में महती भूमिका निभाने का प्रण लिया।

झंडारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रशाद लारी ने कहा कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। देश संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। भारतीय संविधान के निर्माण में कलमकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

झंडारोहण में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि भारतीय आजादी के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी, भीमराव अम्बेडकर, अजीमुल्लाह खां, पं. बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, जवाहर लाल नेहरू, डाॅ. राजेंद्र प्रसाद, चन्द्रशेखर आजाद, डाॅ. जाकिर हुसैन, भगत सिंह मौलाना हसमत नोमानी, सरदार पटेल, सरोजनी नायडू, बालगंगा धर तिलक आदि ने अपनी लेखनी के माध्यम से जनता में जोश भर कर अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्रता दिलायी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सभी भारतीय हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

इस अवसर पर मुख्य रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, राष्ट्रीय महासचिव इरफ़ानुल्लाह खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्वांचल नवेद आलम, जिला अध्यक्ष गोरखपुर सुरेंद्र कुमार सिंह,रफ़ी अहमद अंसारी, डाॅ. शकील अहमद, मोहम्मद आजम, रमाशंकर गुप्ता, डाॅ. अतीक अहमद, मुख्तार अहमद, श्रवण कुमार गुप्ता, अंशुल वर्मा,रामकृष्ण मणि त्रिपाठी, डाॅ. जाकिर हुसैन, सतीश मणि त्रिपाठी,मोहम्मद इस्माइल, अवधेश श्रीवास्तव, मेराज अहमद, परवेज अख्तर, सतीश चंद्र, जुबेर आलम, डाॅ. बेद प्रकाश निषाद, राम सकल यादव, ललित सिंह, मोहम्मद अहमद खान, मुदस्सिर हुसैन आदि पत्रकार गण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks