हंगामा है बरपा ! आईटीओ पर किसानों ने पुलिस बस को किया हाईजैक, क्रेन भी कब्ज़ाई

नई दिल्ली : हंगामा है बरपा ! आईटीओ पर किसानों ने पुलिस बस को किया हाईजैक, क्रेन भी कब्ज़ाई

  • आईटीओ पर किसानों ने पुलिस बस को हाईजैक कर लिया है, वहीं एक क्रेन भी छीन ली गई है. आईटीओ पर किसानों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस को गोले छोड़े जा रहे हैं.

जानकारी आ रही है कि किसानों का ट्रैक्टर मार्च संयुक्त किसान मोर्चा के काबू से बाहर हो गया है. सिंघू बार्डर से तय रूट से अलग किसान आईटीओ तक पहुंच हैं. ऐसा सुनने में आ रहा है कि किसान अब बड़े नेताओं की सुनने को तैयार नहीं हैं. आईटीओ पर पुलिस की तरफ़ से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं.

बता दें कि किसान रैली के तहत तय किए गए रास्ते- संजय गांधी कॉर्पोरेशन नगर- से कम से कम 20 किलोमीटर दूर आईटीओ के रास्ते पर आ गए है. गाज़ीपुर बॉर्डर से भी किसान आईटीओ की ओर बढ़ रहे हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks