
#Agra….
हॉस्पिटल कर्मचारी की हत्या, अंबेडकर पार्क में मिला शव
आगरा किला के पास अंबेडकर पार्क में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला। युवक की पैंट गायब थी। गले पर निशान थे। सूचना पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं। युवक की बाइक, हेलमेट और मोबाइल घटना स्थल पर ही पड़ा मिला। मोबाइल के आधार पर युवक की पहचान शाहगंज क्षेत्र निवासी डब्बू सिंह के रूप में हुई। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। शव जगनेर रोड शिवनगर पुलिया निवासी 44 वर्षीय डब्बू सिंह का निकला।