
एटा – थाना अवागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दर्जनभर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, चोरी की दो मोटसाइकिल,दो मोबाइल फोन, दो ई-रिक्शा की बैटरी, एक चार्जर व अन्य सामान बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा दर्जनभर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को चोरी की दो मोटसाइकिल,दो मोबाइल फोन, दो ई-रिक्शा की बैटरी, एक चार्जर व अन्य सामान तथा अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 22.01.2021 को वादी मुनेंद्र पुत्र मुनिराज निवासी तिवारीयान कस्बा व थाना अवागढ़ द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की सूचना दी गई कि वादी रात्रि में अपने घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा करता है जिसकी दिनांक 20.01.2021 को अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी निकाल ली है। इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर *मुअसं 18/21 धारा 379 भादवि* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* दिनांक 22.01.2021 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं- 18/2020 धारा 379 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्तों को सियाराम डिग्री कॉलेज के पास से समय करीब 19.12 बजे गिरफ्तार किया गया। तथा एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जामातलाशी में अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस,चोरी की दो मोटसाइकिल,दो मोबाइल फोन, दो ई रिक्शा की बैटरी एक चार्जर व अन्य सामान बरामद किया गया है। फरार अभियुक्त के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उसका नाम मोनू निवासी रिजोर है। कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनों फरार साथी के साथ मिलकर आसपास के जनपदों में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी की मोटरसाइकिलों के बारे में पूछने पर बताया कि उन्होंने एक मोटरसाइकिल जनपद अलीगढ़ से तथा दूसरी मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन जनपद फिरोजाबाद से चोरी किए थे तथा कस्बा अवागढ़ में ई-रिक्शा से बैटरी की चोरी की थी। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध के विरुद्ध थाना अवागढ़ पर मुअसं- 22/2021 धारा 41/102 दंप्रसं, 411 भादवि तथा मुअसं-20/21 धारा 3/25
आर्म्स एक्ट बनाम उपेंद्र और पुष्पेंद्र उर्फ छंगा व मुअसं-21/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अमनबाबू पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- उपेंद्र उर्फ पुष्पेंद्र उर्फ छंगा पुत्र दिनेशचंद्र निवासी अहरमई थाना निधौली कला जनपद एटा।
2- अमन बाबू पुत्र रणवीर सिंह निवासी भरऊआ थाना एका जनपद फिरोजाबाद।
फरार अभियुक्त का नामपता-
1- मोनू पुत्र दयादेव निवासी नगला भजुआ थाना रिजोर जनपद एटा।
अभियुक्त उपेंद्र उर्फ पुष्पेंद्र उर्फ छंगा का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 418/16 धारा 392/411 भादवी
2- मु0अ0सं0 419/16 धारा 307 भादवी
3- मु0अ0सं0 422/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
4- मु0अ0सं0 423/16 धारा 41/102 दप्रसं व 411 भादवी
5- मु0अ0सं0 464/16 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
6- मु0अ0सं0 177/18 धारा 363/366/120बी व 8 पास्को एक्ट।
7- 28/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
अभियुक्त अमन बाबू का अपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 154/19 धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम।
बरामदगीः-
1- दो अवैध तमंचा,दो जिंदा कारतूस,दो खोखा कारतूस, 315 बोर
2- चोरी की दो मोटसाइकिल,दो मोबाइल फोन, दो ई-रिक्शा की बैटरी एक चार्जर व अन्य सामान।