उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रिड आयरन (अमेरिकन फुटबॉल) प्रतियोगिता का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रिड आयरन (अमेरिकन फुटबॉल) प्रतियोगिता का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश ग्रिड आयरन संघ द्वारा द्वितीय उत्तर प्रदेश ग्रिड आयरन प्रतियोगिता का आयोजन 22 जनवरी से 25 जनवरी तक के ए कॉलेज, कासगंज मैदान पर करा र रहा है। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता को 14 वर्ष (लड़के और लड़कियां), 16 वर्ष(लड़के और लड़कियां), 19 वर्ष व सीनियर ग्रुप में बांटा गया है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय कुमार जैन रहे। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना नाम रोशन कर चुके हैं उनको सम्मानित किया जाएगा। यह खिलाड़ी है लोकेश चौधरी, पचौरी, मीनू धनगढ़, रिषिका गुप्ता, शुभांगी भंडारी, प्रशंसा यादव, अर्चना शर्मा, करुणा अरोड़ा, शाहना, दीप्ति सिंह, प्रियंका सिंह, व पूजा हैं।

द्वितीय उत्तर प्रदेश ग्रिड आयरन प्रतियोगिता से उत्तर प्रदेश ग्रिड आयरन टीम का चयन किया जाएगा। यह टीम आगामी राष्ट्रीय ग्रिड आयरन
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 फरवरी से 3 मार्च तक होने जा रही है और यह प्रतियोगिता भी कासगंज में आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विनय जैन जी ने कहा हमारे महाविद्यालय हमारे कासगंज जिले वह हमारे उत्तर प्रदेश के जो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं उन्होंने हमारे देश का नाम रोशन किया है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आदित्य कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी ने मार्च पास्ट की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक अनुशासन का साधन है। उन्होंने कहा कि किस खेल के बारे में आज उन्हें पहली बार जानकारी मिली है और यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि इतने सारे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के ही हैं ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks