जुआरी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 2740 रुपये व ताश पत्ते बरामद


एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, दो जुआरी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 2740 रुपये व ताश पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध अभियान के तहत दो जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 19.01.2021 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय के पीछे ग्राम देवतरा से दो जुआरियों को जुआ खेलते हुए समय करीब 15.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। जामा तलाशी में दोनों अभियुक्तों से ₹2740 व ताश पत्ते बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर *मु0अ0स0 07/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता

  1. पपलेश पुत्र मुंशीलाल जाटव नि0 वासखेड़ा थाना मिर्जापुर जनपर फर्रुखाबाद
  2. जुल्फिकार पुत्र जर्मन नि0 नदराला थाना जसरथपुर जनपर एटा।

बरामदगी

  1. 2740 रुपये व ताश पत्ते

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उ.नि. श्री राम सिंह
  2. आरक्षी हरिओम
  3. रि.आरक्षी रवि कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks