चैकिंग के दौरान दो शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार।

एटा – थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दो शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा दो शातिर जिलाबदर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 19.01.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम ख़लीलगंज के पास बम्बा पुल से जिलाबदर चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मुअसं - 16/2021 धारा 3/10 गुंडा एक्ट बनाम दर्शन सिंह व मुअसं - 17/2021 धारा 3/10 गुंडा एक्ट बनाम गवेन्द्र सिंह* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- दर्शन पुत्र देवजीत निवासी खलीलगंज, थाना मारहरा एटा।
2- गवेन्द्र पुत्र मोहनलाल निवासी उपरोक्त।

अभियुक्त दर्शन का आपराधिक इतिहास-
1- मु.अ.सं- 234/19 धारा 452,323,506, 354(ख) भा.द.वि. थाना मारहरा एटा।

अभियुक्त गवेन्द्र का आपराधिक इतिहास-
1- मु.अ.सं- 234/19 धारा 452,323,506,354(ख) भा.द.वि. थाना मारहरा एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी
    2- उ.नि. बलवंत सिंह
    3- आरक्षी बिजेंद्र सिंह
    4- आरक्षी जगवीर कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks