
*गुजरात: सूरत में फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत* गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आधी रात फुटपाथ पर सो रहे लोगों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस का कहना है, ‘सभी मृतक मजदूर हैं और वे राजस्थान के रहने वाले हैं। सभी सूरत मजदूरी करने को आए थे। हादसे की जांच की जा रही है।