नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राम अचल राजभर की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश

लखनऊ. साल 2016 में महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल के मामले में कोर्ट में हाजिर न होने पर एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष जज ने बसपा के तत्कालीन राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राम अचल राजभर की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है.

गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राम अचल राजभर के मामले में एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय ने आदेश जारी किया है. नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राम अचल राजभर पर साल 2016 में भारतीय जनता पार्टी के नेता दयाशंकर सिंह की परिवार की महिलाओं और उनकी बेटी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है.

कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद आदेश पर भी नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राम अचल राजभर अदालत में हाजिर नहीं हुए. जबकि कोर्ट की ओर से पहले भी दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट और कुर्की की कार्यवाही का नोटिस जारी किया जा चुका था. लेकिन कोर्ट में हाजिर ना होकर दोनों नेताओं ने बार-बार इसका उल्लघंन किया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks