
*#Lucknow….* *वाराणसी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ेगी काशी-केवड़िया एक्सप्रेस ट्रेन* *पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी* वाराणसी से गुजरात के केवड़िया को जोड़ने के लिए नई ट्रेन काशी-केवड़िया एक्सप्रेस को हरी झंडी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाते ही हर हर महादेव के उद्घोष के साथ ट्रेन रवाना हुई। पीएम मोदी ने इस दौरान कुल 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये आठ ट्रेनें केवड़िया को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने केवडिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी किया है। इसके अलावा उन्होंने ब्रॉडगेज लेन का भी उदघाटन किया।