
#Etah….
एटा जेल से कैदी ने किया आगरा के चिकित्सक को फोन
मांगी दस लाख की चौथ
◾चिकित्सक ने व्हाट्सएप पर एसएसपी एटा से मामले की शिकायत की
◾एटा जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी ने आगरा के एक चिकित्सक से दस लाख रुपये की चौथ मांगी है।
◾ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
◾चिकित्सक को जेल के लैंडलाइन नंबर से फोन किया गया था।
◾जानकारी पर जेल अधीक्षक रात में ही जेल पहुंचे।
◾आरोपी सहित दोषी कारागार कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी-जेल अधीक्षक
◾एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने चिकित्सक को आगरा के संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराने को कहा।
◾जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि अनिल पांडेय जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी है।
◾एटा जिला कारागार में थाना जैथरा के गावं निजामाबाद निवासी अनिल पांडेय एक मामले में सजायाफ्ता है। आरोप है कि अनिल ने शुक्रवार को एटा जेल से आगरा के आयुष्मान हॉस्पिटल के मालिक चिकित्सक संजीव यादव को मोबाइल पर फोन किया और दस लाख रुपये की मांग की। धमकी दी कि ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें