11 करोड़ की ठगी करने वाले शिक्षा माफिया को चकेरी पुलिस ने छोड़ा!

कानपुर ब्रेकिंग

11 करोड़ की ठगी करने वाले शिक्षा माफिया को चकेरी पुलिस ने छोड़ा!

आरोपियों के खिलाफ चकेरी सहित शहर के अन्य थानों में भी दर्ज हैं करोड़ों की धोखाधड़ी के मुकदमे।

संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी के बावजूद आरोपियों को छोड़ा सेंट मेरी ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च सोसाइटी और मदर टेरेसा स्कूल के शातिर संचालक गिरोह बनाकर कर रहे करोड़ों की ठगी और धोखाधड़ी।

कानपुर। पहले तो चकेरी इंस्पेक्टर ने वादी को खुद ही उसके साथ 11 करोड़ की धोखाधड़ी करने वालों की गिरफ्तारी होने की जानकारी दी। फिर अचानक आरोपियों को थाने से छोड़ भी दिया ,पकड़े गए आरोपियों में नामजद के पी विनोद और जी जी एम चाको थे। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर आईपीसी 420, 467 ,468,471 120 बी आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका था। इतना ही नहीं, इन्ही आरोपियों के खिलाफ शहर के अन्य थानों में भी करोड़ों की धोखाधड़ी के ही मुकदमे दर्ज हैं, ये जानते हुए भी चकेरी पुलिस ठगी करने वाले इस गिरोह को वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। बता दें कि मुकदमे की जांच खुद इंस्पेक्टर चकेरी रवि श्रीवास्तव कर रहे हैं। चकेरी पुलिस की इस कारिस्तानी से वादी हैरत में है और न्याय मिलने की उम्मीद नही है। बताया गया कि आरोपी उसकी जान के दुश्मन बन बैठे हैं।

10 करोड़ से ज्यादा की रकम डकार गए

आरोपित ,स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कराने के बाद नही कर रहे ठेकेदार को भुगतान।थाने चौकी के चक्कर चक्कर लगाने के बाद कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा ।
सेंट मेरी ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च सोसाइटी और मदर टेरेसा स्कूल के शातिर संचालकों ने हड़पी ठेकेदार की करोड़ो की रकम।अभियुक्तों पर फ़्रॉड के कई मामले दर्ज होने की बात आई सामने।
संगठित गिरोह बनाकर लोगो की रकम हड़प लेते है गिरोह के सदस्य ,गिरोह में करीब 15 से 20 लोग शामिल।पैसा हजम कर विदेश भागने की फिराक में गिरोह के सदस्य।
10 तारीख को मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्तों के पी विनोद और जीजी एम चाको को पुलिस ने लिया था हिरासत में ,हिरासत में लेने की जानकारी जांच अधिकारी ने खुद दी थी पीड़ित को।

बातचीत का ऑडियो हुआ है वायरल

मुकदमे में दर्ज संगीन धाराएं है गैर जमानती ,दर्ज धाराओं में दोषी साबित होने पर उम्र कैद तक की सजा का है प्रावधान।
पीड़ित ने घर की रेकी करने और खुद के साथ परिवार की जान को बताया खतरा।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय दिलाने लगाई गुहार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks