मकर संक्रांति के अवसर पर एस्ट्रोलॉजी ऑल डायमेंशनल रिसर्च इस्टीट्यूट ने किया खिचड़ी भोज

मकर संक्रांति के अवसर पर एस्ट्रोलॉजी ऑल डायमेंशनल रिसर्च इस्टीट्यूट ने किया खिचड़ी भोज।
एटा,
जनपद एटा में एस्ट्रोलॉजी और डायमेंशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में शांति नगर स्थित दुर्गा मंदिर पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती राममूर्ति देवी ने किया ।इस अवसर पर एस्ट्रोलॉजी डायमेंशन रिसर्च इंस्टिट्यूट की निर्देशिका एवं ब्यूटी थैरेपिस्ट श्रीमती किरण ने कहा कि दक्षिणायन से उत्तरायण की तरफ जाते हुए सूर्य के प्रभाव से अनुभव के शरीर में होने वाले वात पित्त कफ के असंतुलन जनित बीमारियों की दवा है चावल और दाल की खिचड़ी।तिल, शकरकंद इत्यादि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं ।और हमें स्वस्थ रखते हैं। मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग भिन्न-भिन्न तरीके इस्तेमाल करते हैं। लेकिन प्रकृति के अनुसार बात,पित्त ,कफ ,की बात करें तो वास्तविक इनका इलाज आयुर्वेदिक औषधियों और भिन्न-भिन्न थेरेपियो के माध्यम से किया जा सकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सीता चतुर्वेदी ,मधु गुप्ता, गीता, पूनम, रेखा ,नेहा, चारु ,खुशबू ,शिवानी ,ज्योति ,विधि ,परी ,नंदनी ,पीहू और पीकू व श्रीमती सरिता एडवोकेट उपस्थित रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks