राज्यमंत्री ने सीसी रोड और शवदाह गृह का किया लोकार्पण-रिपोर्ट,रंजीत सिंह

 


बदायूँ: नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने सोमवार को भगवतीपुर, पड़ौलिया, मड़ियाभासी, अहरुइया में सीसीरोड एवं गुरपुरी विनायक में विशाल शवदाह गृह का हवन कर लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि यह सड़क लम्बे अरसे से क्षतिग्रस्त थीं। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश होने पर सड़क की स्थिति और भी बुरी हो जाती थी। कई-कई दिनों तक कीचड़-पानी जमा रहता था, लोगों को इसी के बीच से आवागमन करने को विवश होना पड़ता था। सड़क बनने के बाद अब आवागमन करने वालों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। आज सभी जगह पक्की सीसी रोड के निर्माण हो रहे हैं जिससे अब गाड़ियों में न तो झटके लगते हैं और सफर भी आसान हो जाता है। हमारी सरकार का प्राथमिक लक्ष्य ग्रामों का चहुंमुखी विकास कराना है। ग्रामों को सम्पर्क मार्गों द्वारा शहरों से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखकर ही सरकार ग्रामों के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालन कर रही है। गांव का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। देश के विकास की प्रथम सीढ़ी देश का किसान है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार की योजनाएं चल रही हैं, तो निश्चित ही भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा। अब ऐसा लगता है कि सतयुग आ गया है। जब मोदी जी और योगी जी चिंतित हैं कि हमारे किसानों की कैसे तरक्की हो, तो जरूर इस देश का भाग्य बदलेगा। अच्छा सोचो-अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। हम सब जो बोलते हैं, वह इसी ब्रहमाण्ड में गूंजता है। जब हम और आप अच्छा सोचेंगे तो निश्ंिचत ही अच्छा होगा। आपने जब अच्छा सोचा तभी भारत का डंका विश्व में बज रहा है। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने अपना माथा संसद भवन की सीढ़ियों पर रखकर कहा कि हे परमपिता परमेश्वर मुझे इतनी ताकत देना, जिससे मेरे देश के सब लोगों का भला हो। मेरे देश का किसान, मेरे देश की आन है, मेरे देश की शान है, मेरे देश की बान है, मेरे देश का किसान हमारे देश का भगवान है। जिसकी कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं होता, उसकी बाणी में दम होता है। अब विश्व भारत की ओर देख रहा है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks