एसओजी टीम द्वारा शातिर बदमाश बाद पुलिस मुठभेड घायल /गिरफ्तार

*थाना कोतवाली बागपत पुलिस व एसओजी टीम द्वारा शातिर बदमाश बाद पुलिस मुठभेड घायल /गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तंमचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व लूटा हुआ पिस्टल मय खोखा कारतूस व 9,500 रूपये बरामद।*
————————————————-
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* –
1.घायल गौरव पुत्र कमल किशोर उम्र 28 वर्ष नि0 कस्बा टटीरी थाना बागपत जनपद बागपत।
बरामदगी का विवरण –
1- लूटा हुआ पिस्टल व 04 खोखे 9 एमएम कारतूस ।
2- 9,500 रूपये ।
3-एक तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस
*घटना का संक्षिप्त विवरण एवं पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही*-
        आज दिनांक 09.01.2021 को समय करीब 21-00 बजे बागपत से मेरठ रोड़ पर व्यापारी रविन्द्र कुमार के साथ तीन अज्ञात बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम देकर 30 हजार रूपये लूट लिये । उ0नि0 गजेन्द्र सिंह ने मय हमराह कर्मचारी गणों के एक अभियुक्त को जनता की मदद से भागते हुए पकड़ लिया व दो अभियुक्त भागने में सफल रहे । गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस 315 बोर व लूटे हुए 9,500 रूपये अपने कब्जे में लिये व गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को जिसने मौके पर अपना नाम गौरव बताया था, मोटरसाइकिल पर बैठा कर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाने ले जा रहे थे । अभियुक्त ने मौका पाकर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह की पिस्टल लूट ली और मोटरसाइकिल से कूदकर भाग गया । जिसकी तलाश हेतु एसओजी टीम व एसएचओ बागपत मय फोर्स द्वारा आस-पास कोंबिग की गयी तो समय लगभग 23.35 पर बागपत से चमरावल रोड पर बिजली घर के पास एक व्यक्ति दिखाई  दिया । जिसको पुलिस द्वारा रोका व टोका गया तो बदमाश ने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी,आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गयी । जिसमें अभियुक्त के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया एवं अभियुक्त द्वारा चलाई गयी गोली से कांस्टेबिल सिराजखान घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से उ0नि0 गजेन्द्र सिंह से लूटा गया पिस्टल 9 एमएम व 04 खोखा कारतूस बरामद हुए । अभियुक्त गौरव व कास्टेबिल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks