निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए सभी स्वास्थ्य  केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेले आयोजित

ग्रामीण जनता को उनके घर के पास ही निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए सभी स्वास्थ्य  केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेले आयोजित!
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने सोरों ब्लॉक के अन्तर्गत गंगा गढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर फीता काट कर उदघाटन किया!
इसी क्रम में जनपद के 29 ग्रामीण और 2 शहरी क्षेत्र के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया, ये स्वास्थ्य मेले हर रविवार को आयोजित किये जायेंगे! मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के उपचार किये जायेंगे! इसी क्रम में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए! स्वास्थ्य मेले में कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टैसिग, पल्स आक्सीमीटर, और इन्फ्रारेड थर्मामीटर के साथ ही कोविड डैक्स की भी व्यवस्था की गई! इस अवसर पर सीएम ओ डाअनिल कुमार, डिप्टी सीएमओ डा अविनाश सहित अन्य चिकित्सा कर्मचारी उपस्थित थे!
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks