दिल्ली बॉर्डर पर एक और किसान ने बाथरूम में की आत्महत्या

गाजियाबाद से बडी खबर- *दिल्ली बॉर्डर पर एक और किसान ने बाथरूम में की आत्महत्या।* केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। आज आंदोलन के 38वें दिन गाजियाबाद के यूपी गेट पर एक किसान ने शौचालय में सुसाइड कर लिया। आत्महत्या करने वाले किसान का नाम कश्मीर सिंह है और वो 75 साल का था और वो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर का बताया जा रहा है और उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने मरने का कारण और इच्छा भी जताई है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने लिखा है कि मेरा अंतिम संस्कार मेरे पोते बच्चे के हाथों यहीं दिल्ली यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए। साथ ही कहा कि उनका परिवार, बेटा और पोता यहीं आंदोलन में लगातार सेवा कर रहे हैं। सुसाइड नोट अब पुलिस के कब्जे में है और अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार उन्होंने इस सरकार को बताया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता धरनास्थल पर ही मृतक किसान के अंतिम संस्कार करने की मांग पर अड़ गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks