सूचना विभाग के कर्मचारी को दी रिटायर मेंन्ट की विदाई

सूचना विभाग के कर्मचारी को दी रिटायर मेंन्ट की विदाई

एटा जनपद मुख्यालय शहीद पार्क स्थित संयुक्त प्रेस क्लब पर नववर्ष के उपलक्ष में पत्रकारों ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पत्रकारों ने सूचना विभाग से बीते दिन सेवानिव्रत हुए सिनेमा आपरेटर अखिलेश कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए मालाओं से लादकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदाई दी।

नववर्ष के उपलक्ष में पत्रकारों ने संयुक्त प्रेस क्लब पर गोष्ठी व पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया। अच्छी बुरी यादों को ताजा करते हुए पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी पत्रकार साथियों व वहां मौजूद अन्य लोगों को मय परिवार के नववर्ष की बधाईयाँ दी।
कार्यक्रम को संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बीता वर्ष 2020 देश के लिए तथा पत्रकारों के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा देश की जनता का दुश्मन कोरोना रहा वहीं पत्रकारों का दुश्मन प्रशासन रहा अकेले एटा जनपद में ही प्रशासन की निष्पक्ष पत्रकारिता से कुपित होकर आधा दर्जन से अधिक पत्रकारों पर खबर छापने या खबर कबरेज करते समय मुकद्दमा दर्ज करके पत्रकारिता पर सीधा कुठारघात किया है जो समाज और देश दोनों के लिए ही दुर्भाग्यपूर्ण है।पत्रकार कोई आम आदमी नहीं होता वह प्रशासन का एक ऐसा अंग है जो आमआदमी व समाज की कुरीतियों को उजागर करके आइना दिखाने का काम करता है। पत्रकारों के खिलाफ बिना किसी जांच बिना किसी दोष के मुकदमा लिखना निष्पक्ष पत्रकारिता पर कुठारघात है। इस सरकार से पूर्व ऐसा कभी नहीं हुआ।

पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनिल गुप्ता ने वर्तमान में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे मुकद्दमों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं है प्रशासन को उन्हे सम्मान देना होगा। बीते दिन सिनेमा आपरेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए अखिलेश कुमार की 40 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की उन्होंने कहा कि अखिलेश कुमार अपने विनम्र व्यवहार के चलते सभी के चहेते रहे।
जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत अखिलेश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान करते पत्रकार
साथ ही उन्होंने अखिलेश कुमार के विनम्र व्यवहार की प्रसंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। अखिलेश कुमार के अच्छे व्यवहार की सराहना कर उन्हें विदाई दी गयी।
नव वर्ष के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेन्द्र गहलौत, अन्टू मिश्रा, रजनीश जैन, नीतेश यादव, संदीप शर्मा, अर्जुन मिश्रा, राहुल वर्मा, हिमांशु तिवारी, दीपक दीक्षित, करन कुमार, शिवम कश्यप, अभय सक्सैना, महेश कुमार, आदि पत्रकार साथियों ने अपनी सहभागिता निभाई। अन्त में सभी पत्रकारों ने जलपान कर कार्यक्रम का समापन किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks