लॉकडाउन में गई नौकरी, पैसे खत्म हुए तो पैदल चल दिया घर, फिर 100 KM चलने के बाद रास्ते में ही लगा ली फांसी

 

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूर जहां-तहां फंसे हैं और अपने घर वापसी की राह ताक रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के वर्धा में एक प्रवासी श्रमिक ने कथित तौर पर फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। कोरोना वायरस के कारण लागू राष्ट्रव्यापी बंद के बीच श्रमिक पड़ोसी राज्य तेलंगाना के हैदराबाद से कई सौ किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर राज्य के गोंदिया जिले में घर आ रहा था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि अमर सिंह मडावी (45) का शव गिराड पुलिस थाना क्षेत्र में एक खेत में पेड़ से लटकता मिला। गिलाड पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक महेंद्र सूर्यवंशी ने कहा, ‘अमर गोंदिया के देवारी तालुका के छिलारी गांव का रहने वाला था। वह हैदराबाद में काम करता था और पैदल ही अपने घर पहुंचने की कोशिश कर रहा था। उसने एक गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।’

सूर्यवंशी ने कहा, ‘उसने अपने एक दोस्त को बताया था कि हैदराबाद में उसकी नौकरी चली गई और बंद में उसके पास रखे रुपये भी खत्म हो गए। हमें उसके पास से मोबाइल फोन मिला था जिससे उसके परिवार को जानकारी दी गई और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।’

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks