नव वर्ष में मानवीय मूल्यों को अपनाने का संकल्प लें- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

नव वर्ष में मानवीय मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेंसतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

एटा – निरंकार प्रभु को मन में बसाते हुए, नव वर्ष में मानवीय मूल्यों को अपनाते हुए हम सब अपने जीवन को स्वयं सुधारें और संसार के लिए वरदान बनें। मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने बताते हुए कहा यह उद्गगार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने नववर्ष के आगमन पर वर्चुअल रूप में आयोजित सत्संग समारोह में व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम का लाभ संत निरंकारी मिशन की वेबसाइट से विश्व भर के लाखों भक्तों और प्रभु प्रेमियों ने लिया।सतगुरु माता जी ने कहा कि पिछले वर्ष से हमने जो भी शिक्षाएं लीं, उन्हें हमें परिवार में, समाज में, एवं पूरे संसार में, सेवा भाव से रहते हुए उपयोग में लाना है। इसके साथ ही जो भी अन्य सिखलाईयां हमारे हिस्से में आईं, उनको अपने अंदर धारण करते हुए, मन में बसाते हुए नव वर्ष में आगे बढ़ें। हमारे अंदर जो भी कमियां हैं उनको भी इस निरंकार प्रभु का आश्रय लेकर सुधारते चले जाएं।सतगुरु माता जी ने निरंकार से सभी के लिए यही प्रार्थना,याचना की कि इस नव वर्ष में सब कुछ सामान्य होता चला जाये। सबकी सेहत स्वस्थ रहे तथा सभी को सेवा, सिमरन, सत्संग करने का अवसर मिल पायें, ताकि ब्रह्मज्ञान की संभाल करते हुए प्रभु के प्रति सबका विश्वास दृढ़ होता चला जाए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks