
एटा। जाॅच अधिकारी/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा P.I.L. No. 30 of 2020, In Re Suo Moto Cognizance of The Police Atrocities Over An Advocate Vs State of U.P. में पारित आदेश दिनांकित 29.12.2020 के निर्देशानुसार उक्त प्रकरण की जाॅच मेरे द्वारा की जा रही है। जिसमें पीड़ित/प्रभावित जन सामान्य यदि अपना पक्ष रखना चाहे तो वे जांच अधिकारी/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा के न्यायालय में दिनांक 03 जनवरी 2021 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक व दिनांक 04 जनवरी 2021 को प्रातः 10:30 बजे से सांय 04 बजे तक उपस्थित होकर घटना से संबंधित तथ्य, मय सुसंगत दस्तावेजी/इलैक्ट्रोनिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।