
#Etawah…
औरैया में हादसा : डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर
भाई-बहन समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश के औरैया में नेशनल हाईवे पर चिरूहुली ओवर ब्रिज के समीप रफ्तार का कहर देखने को मिला। शनिवार सुबह हाईवे के पास एक डंपर ने स्कूटी सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक भाग निकला। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सभी घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने चारों घायलों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों का पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।