
#Prayagraj…
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथियों पर 14 जनवरी को करेगा फैसला
यूपी बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल में करने की तैयारी है। सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 4 मई से शुरू होने के ऐलान के बाद यूपी बोर्ड ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। 14 जनवरी को होने वाली बैठक में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों पर अंतिम निर्णय होगा। वैसे भी यूपी में 31 मार्च को पंचायत चुनावों की समाप्ति के बाद ही यूपी बोर्ड परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इस समय स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं।
2021 की परीक्षा में दिखेगा ये बदलाव
पिछली बार तक एक परीक्षा केंद्र पर अधिकतम 1200 विद्यार्थी तक हो सकते थे लेकिन इस बार इसे घटाकर अधिकतम 800 कर दिया गया है। हर विद्यार्थी को 20 वर्ग फीट की जगह 36 वर्ग फीट का स्पेस मिलेगा। यूपी बोर्ड के मानकों के मुताबिक 500 वर्ग फीट के कमरे में सिर्फ 14 से 15 छात्र ही बैठेंगे। इससे दो छात्रों के बीच काफी स्पेस होगा