
शहर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल राजेंद्र शर्मा एडवोकेट के घर पहुंच कर परिजनों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी
एटा।कांग्रेश के प्रतिनिधिमंडल ने कहा आप की पीड़ा को सुनकर हाईकमान को अवगत कराया जाएगा और कांग्रेस पार्टी आपके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेगी एटा कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार श्री राजेंद्र शर्मा एडवोकेट वरुण शर्मा एडवोकेट गरिमा शर्मा एडवोकेट के घर पहुंचकर 21-12-2020 को जो घटना शहर में घटी उसकी जानकारी लेने के लिए पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर उनके परिजनों से उनके दुख दर्द को सुना राजेंद्र शर्मा विशेष शासकीय अधिवक्ता sc-st कोर्ट की पुत्री गरिमा शर्मा एडवोकेट ने कहा कि हमारे परिवार में 3 एडवोकेट हैं हमारे घर में घुसकर पुलिस प्रशासन के साथ गुंडों ने उत्पात मचाया और मार पिटाई की हमें न्याय की गुहार है आप सभी समाज लोगों से निवेदन है कि हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएं
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा पीड़ित अधिवक्ता गरिमा शर्मा ने बताया मेरे पिता को दरवाजा तोड़कर पुलिस के द्वारा मारते घसीटते हुए मेरे पूरे परिवार को थाने ले जाया गया और पुलिस ने मेरे घर में अंदर घुस कर मेरी भाभी और बच्चों को भी नहीं बख्शा हम सबने पीड़ा को सुना और हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार की f.i.r. को दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए और जिससे उन्हें न्याय मिल सके
प्रतिनिधिमंडल ने कहा की यह दुख का विषय है जिस घर में तीन-तीन अधिवक्ता हूं जिसमें बुजुर्ग भी हैं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जो पीड़ित परिवार के साथ मार पिटाई घटने जैसी वारदात की गई है इसकी सीआईडी के द्वारा उचित जांच करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए जिससे ऐसी कोई दूसरी घटना ना घटित हो प्रतिनिधिमंडल में एटा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी जिला के संगठन उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद इरफान जिला उपाध्यक्ष नैना शर्मा संतोष गौतम एडवोकेट किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार बब्बू राहुल राणा नीरज यादव अरविंद कश्यप विकास गौतम जिला अध्यक्ष एसटीएसटी मनोज कुमार आदित्य