वकील राजेंद्र शर्मा के पुलिस उत्पीड़न संबंधी प्रमुख तथ्य:एस एस पी एटा

एटा के वकील राजेंद्र शर्मा के पुलिस उत्पीड़न संबंधी प्रमुख तथ्य: घटना के वाक्यात कुछ इस प्रकार हैं कि कटरा मोहल्ला थाना कोतवाली नगर एटा में दो वकील परिवारों राजेंद्र शर्मा तथा अविनाश शर्मा के मध्य मकान की संपत्ति के स्वामित्व को लेकर माननीय न्यायालय में मुकद्दमा चल रहा है तथा मौके पर भी आपसी विवाद है, दिनांक 20.12. 2020 की रात्रि प्रथम पक्ष वकील राजेंद्र शर्मा द्वारा अविनाश शर्मा की किराएदार श्रीमती रेखा शर्मा के व्यक्ति परिवार को कनपटी पर पिस्तौल रखकर उसके घर का सारा सामान जप्त करके उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती घर से बाहर निकाल दिया तथा उसके दरवाजे पर अंदर से ईंट की चिनाई करके पूरे मकान को चारों तरफ से बंद कर लिया गया और उसकी जगह पर कब्जा कर लिया इस सूचना पर रेखा शर्मा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर मकान पर कब्जा करने लूटपाट करने तथा जान से मारने संबंधी अभियोग थाना कोतवाली नगर एटा पर वकील राजेंद्र शर्मा के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया मुकदमा पंजीकरण के बाद इंस्पेक्टर कोतवाली नगर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की रेखा शर्मा जब अपने मकान पर पहुंची तो शासकीय वकील राजेंद्र शर्मा घर को चारों तरफ से बंद कर के अंदर से रेखा शर्मा तथा उनके आदमियों पर पथराव कर दिए है इस सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली नगर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को भी सूचना देकर पुलिस फोर्स को मौके पर बुलवाया मौके पर एसडीएम सदर तथा क्षेत्राधिकारी नगर भी पहुंच गए पुलिस फोर्स द्वारा राजेंद्र शर्मा को बाहर से आवाज देकर पथराव करने को मना किया गया चारों तरफ से बंद घर में किसी तरह झांक कर वकील राजेंद्र शर्मा से अनुरोध किया कि कृपया पथराव ना करें क्योंकि पथराव से कुछ लोगों को चोटें लग चुकी हैं राजेंद्र शर्मा नहीं माने और दुस्साहस तरीके से पुलिस पार्टी पर छत पर चढ़कर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी फायरिंग की गोली एक राहगीर अरबाज पुत्र कल्लू खान निवासी पटियाली गेट कोतवाली नगर एटा नामक मुस्लिम व्यक्ति को लग गई आनन-फानन में गोली से गंभीर रूप से घायल उस व्यक्ति को पुलिस द्वारा गोलियों से बचते हुए किसी तरह हॉस्पिटल पहुंचाया गया मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया पुनः पुलिस द्वारा वकील राजेंद्र शर्मा जी को गेट के बाहर से आवाज देकर समझाया गया कि कृपया गोलियां ना चलाएं एक व्यक्ति को लग चुकी है पुलिस बाल बाल बची है लेकिन राजेंद्र शर्मा और उनका परिवार नहीं माने और यह लोग दु:साहसिक तरीके से फायरिंग तथा पथराव करते रहें , चूंकि गोली मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को लग गई थी इसलिए भारी संख्या में मुस्लिम लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और सांप्रदायिक तनाव का गंभीर माहौल उत्पन्न हो गया मौके पर कोई भी सांप्रदायिक बड़ी घटना हो सकती थी काफी तनावपूर्ण माहौल था, जनहित को ध्यान में रखते हुए सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए पुलिस द्वारा मजबूरन मकान के साइड में लकड़ी वाला गेट तोड़ने का प्रयास किया गया परंतु अंदर से राजेंद्र शर्मा तथा उनके परिवार द्वारा द्वारा अपना पालतू कुत्ता पुलिस पार्टी के ऊपर छोड़ दिया गया जिसने इंस्पेक्टर कोतवाली नगर को पैर में काट लिया और चोटें आ गई तभी उक्त लकड़ी का गेट तोड़कर हल्का बल प्रयोग कर राजेंद्र शर्मा सहित चार पुरुष तथा तीन महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया गया और किसी तरह एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई ,यदि पुलिस मौके पर सूझबूझ का परिचय नहीं देती तो बहुत बड़ी सांप्रदायिक घटना घटित हो सकती थी तथा राजेंद्र शर्मा पक्ष की गोलियों से कई लोग हताहत हो सकते थे लेकिन पुलिस ने पूरी तरह से अपने कर्तव्य का पालन किया पर भारी संख्या में लोगों को हताहत होने से बचा लिया इस प्रकार वकील श्री राजेंद्र शर्मा जी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया जो भी हल्का बल प्रयोग किया गया वह क्षेत्र की कुशलता और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया ..पुलिस.. रात दिन प्रत्येक घटना..दुर्घटना पर मौके पर पहुंचती है इस तरह यदि कोई व्यक्ति दु:साहसिक तरीके से पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दे तो पुलिस कैसे लोगों की मदद करने जाएगी तथा घटना पर कैसे पहुंच पाएगी कृपया पुलिस की परिस्थितियों को भी समझें .. जय हिंद..

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks