
#Etah…
जिला कारागार डाक्टर को दी धमकी, केस दर्ज
जिला कारागार के चिकित्सक डा. राहुल कुमार ने 25 अक्टूबर 2020 को कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला चित्रगुप्त कालोनी निवासी रोहताश नामक व्यक्ति एक बंदी से मिलने कारागार आया था। आरोपी ने कहा कि उसके मिलने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाए। आरोप है कि मना करने पर आरोपित ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर ने बताया है कि डाक्टर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा-504, 506 और 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।