06 अभियुक्त गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब, 2 अदद भटटी व शराब बनाने के उपकरण बरामद

*एटा ~ अवैध शराब एवं लॉकडाउन के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 06 अभियुक्त गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब, 2 अदद भटटी व शराब बनाने के उपकरण बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब व लॉकडाउन उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

*(1):- थाना बागवाला*
थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को ग्राम नरौरी हरचंदपुर के बीच से *10 लीटर कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बागवाला एटा पर अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- संतोष पुत्र लालाराम निवासी सौमस थाना बागवाला एटा।
2- सद्दाम पुत्र मूँगअली निवासी उपरोक्त।
*बरामदगी*
1- 10 लीटर कच्ची शराब बरामद।

*(2):- थाना कोतवाली देहात*
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को ग्राम कुठियालायकपुर से *10 लीटर कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता*
1- सत्यभान पुत्र हरिकेष निवासी कुठियालायकपुर थाना कोतवाली देहात एटा।
2- कैलाश पुत्र मुन्नालाल निवासी कुठिलालायकपुर थाना कोतवाली देहात एटा।
*बरामदगी*
1- 10 लीटर कच्ची शराब बरामद।

*(3):- थाना नयागांव*
थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को ग्राम अल्लापुर से *20 लीटर कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- धर्मेंद्र पुत्र मान सिंह निवासी अल्लापुर थाना नयागांव एटा।
2- रविंद्र पुत्र थम्मनपुर सिंह निवासी उपरोक्त।
*बरामदगी*
1- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

*(3):- थाना अलीगंज*
थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को कच्ची शराब का निष्कर्षण करते समय ग्राम फतेहपुर से *20 लीटर कच्ची शराब दो अदद भट्टी (शराब बनाने के उपकरण)* के साथ गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया है। परंतु अभियुक्त पुलिस बल देखकर मौके से फरार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अलीगंज एटा पर अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*फरार अभियुक्तों का नाम पता*
1- सुदेश उर्फ नन्ने पुत्र कमल सिंह निवासी फतेहपुर थाना अलीगंज एटा।
2- उपेन्द्र पुत्र कमल सिंह निवासी उपरोक्त।
*बरामदगी*
1- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
2- *2 अदद भट्टी* (शराब बनाने के उपकरण बरामद)

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks