चेतन शर्मा बने चीफ सेलेक्टर, कहा- ज्यादा नहीं बोलता, मेरा काम बोलेगा

चेतन शर्मा बने चीफ सेलेक्टर, कहा- ज्यादा नहीं बोलता, मेरा काम बोलेगा

बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को सीनियर राष्ट्रीय चयन पैनल का अध्यक्ष नियुक्त किया. सीएसी ने 5 सदस्यीय टीम में मुंबई के अबे कुरुविला और ओडिशा के देबाशीष मोहंती का भी चयन किया. बीसीसीआई की अहमदाबाद में 89वीं सालाना आम बैठक के मौके पर ही नए पैनल का गठन किया गया, जिसमें शर्मा ने उत्तरी क्षेत्र से मनिंदर सिंह और विजय दहिया को पछाड़ दिया.

चेतन शर्मा ने पीटीआई से कहा- भारतीय क्रिकेट की एक बार फिर से सेवा करने का मौका मिलना निश्चित रूप से मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं ज्यादा नहीं बोलता क्योंकि मेरा काम ही बोलेगा. उन्होंने कहा- मैं इस मौके के लिए केवल बीसीसीआई का शुक्रिया करता हूं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks