कोरोना महामारी के साइड इफेक्ट का पहला मामला, महिला के पूरे शरीर में जम गया पस

कोरोना महामारी के साइड इफेक्ट का पहला मामला, महिला के पूरे शरीर में जम गया पस

दुनिया भर में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन की दहशत कम भी नहीं हुई थी कि पोस्ट कोरोना पीरियड में सामने आए एक और साइड इफेक्ट्स ने डॉक्टरों को हैरत में डाल दिया है. दिल्ली में कोरोना से ठीक मरीजों में नई बीमारी से पीड़ित होने के बाद ये अनोखा मामला है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कमर दर्द की शिकायत के बाद एक महिला के पूरे शरीर में पस भरा होने का पता चला. दुनिया में ऐसे 7 मामले सामने आ चुके हैं. भारत में पोस्ट कोविड पीरियड की ये पहला मामला है.

डॉक्टरों को पीड़ित महिला के शरीर में कोरोना की एंटीबॉडी मिली थी. कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद सामने आया ये नया लक्षण है. हांलाकि राहत की बात ये रही कि इस महिला की तीन सर्जरी हो चुकी है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है. जिले के बजाज नगर की रहने वाली ये महिला लंबे समय से कमर के दर्द की समस्या से पीड़ित थी जब वो औरंगाबाद के हेडगेवार अस्पताल गईं तब उनके पैर में सूजन भी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी MRI कराई और रिपोर्ट देखकर दंग रह गए.

दरअसल महिला के पूरे शरीर में गर्दन से लेकर रीढ़ की हड्डी तक, यहां तक कि दोनों हाथों और पेट में भी पस भरा था. डॉक्टरों ने फौरन उसे एडमिट किया और सर्जरी से मवाद यानी पस निकाल कर नई जांच की. ऑपरेशन से उसकी जान बच गई. वहीं तीन बार की सर्जरी के प्रॉसेस में महिला के शरीर से आधा लीटर से ज्यादा पस निकला. इस महिला को 21 दिसंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. स्वस्थ होने के बाद महिला अब डॉक्टरों की शुक्रगुजार है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks