दिल्ली: CRPF के 31 बटालियन में तैनात 122 जवान कोरोना पॉजिटिव, 100 के रिजल्ट आना बाकी

 

नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार में तैनात सीआरपीएफ के 31 बटालियन में 122 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं. अभी 100 जवानों के कोरोना टेस्ट के नतीजे आने बाकी है. कोरोना की वजह से 28 अप्रैल को एक जवान की मौत हो गई थी. इसी बटालियन के 45 जवान पिछले हफ्ते कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिनकी तादाद अब बढ़कर 122 पहुंच गई है. एहतियात के तौर पर पूरे बटालियन को क्वारंटीन कर सबकी जांच की जा रही है.

 

28 अप्रैल को दिल्ली में तैनात सीआरपीएफ के 55 साल के एक सब इंस्पेक्टर की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई. असम का रहने वाला ये सब इंस्पेक्टर डायबिटिक और हाइपरटेंशन का मरीज था.  ये सब इंस्पेक्टर सहित 31 बटालियन के बाकी जवान तब कोरोना के मरीज हुए जब वे कोरोना से संक्रमित कुपवाड़ा में तैनात रहे 162 बटालियन के पैरामेडिकल स्टाफ के संपर्क में आए.

v283kjf

ये मेडिकल स्टाफ छुट्टी पर अपने घर नोएडा आया हुआ था. जब अचानक लॉकडाउन का ऐलान हुआ तो छुट्टी पर गये जवानों को निर्देश दिया गया कि आप जहां पर है वही पर रहे लेकिन मेडिकल स्टाफ के लिये कहा गया कि अगर संभव हो तो घर के आसपास 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में अगर कोई यूनिट हो तो वहां जॉइन कर ले ताकि अगर हालात खराब हो तो उसकी सेवा ली जा सके.

नोएडा का रहने वाला ये पैरामेडिकल स्टाफ सात अप्रैल को मयूर विहार के 31 बटालियन ज्वाइन किया. उस वक़्त के  प्रोटोकॉल के मुताबिक उसे क्वारंटीन किया गया पर उस वक़्त इसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था. 17 अप्रैल को इसमें कोरोना के लक्षण दिखने शुरू हुए और फिर इसका टेस्ट कराया गया. 20 अप्रैल को इसका रिजल्ट पॉजिटिव आया. तुरंत इसको अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके संपर्क में आये जवानों का तलाश कर पहले क्वारंटीन और फिर कोरोना टेस्ट कराया गया.

04hrkdko

जिन-जिन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, उनको दिल्ली सरकार के मंडोली के क्वारंटीन सेन्टर में इलाज के लिये भेज दिया गया. 22-23 अप्रैल को इस सब इंस्पेक्टर की हालात खराब होने लगी और फिर उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 28 अप्रैल को उसकी मौत गई.

u0onkjgg

इस बटालियन में करीब 600 जवान और अफसर है. मेडिकल स्टाफ और जरूरी चीजों को छोड़कर ना तो कैम्प से कोई बाहर निकलने दिया जा रहा  है और ना ही किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है. इसके अलावा सीआरपीएफ में एक और कोरोना पीड़ित मरीज अहमदाबाद में है. कुल मिलाकर अब तक सीआरपीएफ के 123 जवान कोरोना महामारी के चपेट में आ चुके है. इनके अलावा एक जवान की मौत भी हो चुकी है. सीआरपीएफ के अलावा दिल्ली में तैनात पांच आईटीबीपी के जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks