भाजपा ने बनाया मेगा प्लान… किसान आंदोलन का हश्र CAA प्रोटेस्ट जैसा करने की तैयारी

भाजपा ने बनाया मेगा प्लान… किसान आंदोलन का हश्र CAA प्रोटेस्ट जैसा करने की तैयारी

मोदी सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसान जहां नये कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं, वहीं सरकार भी एक कदम भी पीछे नहीं हटने की जिद पर अड़ी है। हालांकि, किसानों के आंदोलन को लेकर सरकार बैकफुट पर जरूर है और बार-बार बातचीत से समाधान निकालने की दुहाई दे रही है, लेकिन दूसरी तरफ पार्टी की ओर से आंदोलन पर हमला भी जारी है।

दरअसल भाजपा ने किसान आंदोलन से निपटने के लिए मेगा प्लान बना लिया है। इस प्लान में सराकर और पार्टी की भूमिका तय है। सरकार जहां लोकतांत्रिक और कानूनी दायरे के अदर रहकर सधे कदम से आगे बढ़ेगी, वहीं पार्टी आक्रामक रुख अपनाते हुए आंदोलन पर हमलावर रहेगी। भाजपा का शुरू से दावा है कि किसानों को विपक्ष के नेता बरगला रहे हैं और इस आंदोलन के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है।

इसके तहत भाजपा देश भर में 700 से ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस, चौपाल कार्यक्रम और जन संपर्क अभियान आयोजित कर किसानों को इन कानूनों के फायदों के बारे में समझाएगी। इसके लिए देश के हर जिले में अभियान चलेगा। शुक्रवार से ही भाजपा ने अपनी योजना पर काम भी शुरू कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि सरकार ने नया कानून किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया था, लेकिन विपक्षी पार्टियों ने किसानों को गलत जानकारी दी है। इसलिए किसानों को शिक्षित करने और उन्हें इस कानून के लाभ के बारे में बताने के लिए पार्टी ने यह योजना बनाई है।

यह बिल्कुल नागरिकता संशोधन कानून पर हुए आंदोलन पर भाजपा का रुख याद दिलाता है। सीएए प्रोटेस्ट से निपटने के लिए जो नीति बीजेपी और उसकी सरकार ने अपनाई थी, उसी नीति से किसानों के आंदोलन से भी निपटने की तैयारी है। ठीक उसी तरह भाजपा की योजना पूरे देश मे जाकर नए कृषि कानूनों के बारे में अपना पक्ष रखना है और आम लोगों के बीच सरकार के पक्ष में माहौल बनाना और किसानों के खिलाफ एक पक्ष खड़ा करना है। इसकी शुरुआत भाजपा नेताओं ने आंदोलन के पीछे विदेशी हाथ और खालिस्तान के समर्थन का दावा करते हुए कर ही दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks