उप्र सरकार की घोषणा
घर पर पहुंचेगी कोरोना टीकाकरण की पर्ची

#Lucknow….

उप्र सरकार की घोषणा
घर पर पहुंचेगी कोरोना टीकाकरण की पर्ची
◾टीका लगने के केंद्र और समय की दी जाएगी जानकारी
◾एएनएम, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहले से तय लोगों के घर-घर जाकर वोटर स्लिप की तरह पर्ची पहुंचाएंगी
◾प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाने की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी
◾सुरक्षित टीकाकरण के लिए लाभार्थियों की सूची बन रही है। ◾सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने के लिए एक हजार टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं।
◾फ्रंटलाइन वर्करों के लिए लगभग दो हजार केंद्र और 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने के लिए तीन हजार केंद्र की व्यवस्था की जा रही है।
◾टीकाकरण के लिए डाटा ब्लॉक स्तर पर कंप्यूटर पर दर्ज किया जा रहा है। इसमें लाभार्थी का नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर दर्ज होगा। इसी आधार पर उन्हें घर-घर जाकर टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी।
◾कोरोना काल में हुए सर्वेक्षण के डाटा का इस्तेमाल किया जाएगा।
◾प्रदेश में 1,72,724 इलाकों के 3,02,87,276 घरों का सर्विलांस किया गया है। इनमें 14,77,02,118 लोग रहते हैं।
सभी का डाटा अपलोड किया जा रहा है। जैसे ही किसी व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा, उसके मोबाइल फोन पर टीका लगने का मैसेज भी आएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks