दिल्ली के आंदोलन में पुनः सरीख हुए :- अखिल संघर्षी

एटा में तीसरे दिन भी जमे रहे किसानआज दिनांक 12.12.2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी एवं युवा किसान नेता अवधेश कुमार जी के नेतृत्व में दर्जनो किसानों ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन में सहयोग किया एवं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के किसान संगठनो के राष्ट्रीय अध्यक्षों की एक बेठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और यह तय किया गया कि इस आंदोलन को और भी धार देने की आवश्यकता है उक्त बेठक की अध्यक्षता सरदार वी. एम. सिंह जी तथा राजू शेटटी पूर्व सांसद महाराष्ट्र ने की
तथा गाजीपुर बोडर पर चल रहे धरने को संबोधित किया जहाँ पर कई पुराने साथियों से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
एटा कचहरी पर पिछले तीन दिन से चल रहे धरने को संबोधित करते हुए कहा कि किसान सरकार से आर पार की लडाई लढने के मूड में है और सरकार इधर उधर की बात करते हुए किसानों को बेबकूफ बनाने का प्रयास कर रही है जिसे किसी भी हाल में बरदास्त नहीं किया जाएगा हम किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- तेज सिंह वर्मा, सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, अरविन्द शाक्य प्रदेश महासचिव, दोजीराम कुशवाहा, बाबूराम वर्मा, महेश चंद्र सहित आदि लोग उपस्थित रहे।