
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता – थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग दौरान दो शातिर अभियुक्तों को आगरा रोड़ एटा से अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 11.12.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आगरा रोड़ एटा से दो अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर एटा पर *मु.अ.सं.- 857/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम हरसिंह व मु.अ.सं.- 858/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम समरथ* पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- हर सिंह पुत्र गिरीशचंद्र निवासी ग्राम दिनेशनगर थाना कोतवाली नगर एटा।
2- समरथ पुत्र राजू निवासी मोहल्ला अशोक नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
बरामदगी-
1- 02 तमंचा 315 बोर 4 जिन्दा कारतूस बरामद।