02 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 16 पव्वा देशी शराब बरामद

एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 16 पव्वा देशी शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

(1)- थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त अरुण पुत्र ओमप्रकाश निवासी गंजडुंडवारा थाना गंजडुंडवारा एटा को ग्राम गढोली से 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची एटा पर मु0अ0स0- 237/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

(2)- थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त शाहबुद्दीन पुत्र काले खां निवासी ग्राम इसौली चौराहा के पास से 16 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली एटा पर मु0अ0स0- 182/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks