छतरपुर में कुएं में गिरी कार, हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

छतरपुर में कुएं में गिरी कार, हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश: छतरपुर में भीषण सकड़क हादसा हुआ है। कुएं में कार गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवान जी के पुरवा की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के स्वासा गांव से छतरपुर में बारात आई थी। अंधेरा होने की वजह से ड्राइवर को कुआं नहीं दिखा, जिसकी वजह से कार कुएं में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर हड़क कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशान को दी। मौक पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। इस दौरान चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों को बाद में डॉक्टोरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन लोगों को बचाया जा सका।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks