
बलात्कारी मौलाना के खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज।
कासगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला बड्डू नगर में नो वर्षीय बालिका को एक मौलाना ने उस समय अपनी हवस का शिकार बना डाला जब बालिका उर्दू पढ़ने उस मौलाना के घर ग ई थी , बताया जाता है कि बालिका ने मौलाना की हरकत को अपने घर आकर अपनी मां को बताया तो उसकी मां ने थाना कासगंज में अपनी शिकायत दर्ज कराई , पुलिस सूत्रों के अनुसार मौलाना और उसका परिवार फरार बताया जाता है, मौलाना मुस्तकीम के कारनामे से पूरे मौहल्ले में आक्रोश व्याप्त है। जबकि गुरु शिष्य संम्बन्धो को कलंकित करने वाले मौलाना के खिलाफ बालकों के साथ लैंगिक अपराध से संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।