कृषि बिल के खिलाफ किसानों का भारत-बंद का देशभर में हुआ मिला-जुला असर

भोपाल@ देश की राजधानी दिल्ली इस समय दुनिया भर में किसानों के कृषि-बिल के खिलाफ आंदोलन की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं पिछले कई दिनों से देशभर के किसानो ने दिल्ली की ठिठुरन भरी सर्दी में डेरा डाल रखा हैं और मोदी सरकार के खिलाफ कृषि-बिल वापिस लेने हेतू आंदोलन किया जा रहा हैं।
देश के अन्न-दाताओं ने 8 तारीख को यानी आज देशव्यापी भारत-बंद का एलान किया था देशभर में किसानों द्वारा भारत-बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। किसानों और सरकार की बातचीच अभी किसी नतीजे पर नही पहुंची हैं किसानों और सरकार के बीच की वार्ता अभी तक विफल रही हैं किसान जहां कृषि-बिल वापिस लेने पर अड़े हुए हैं वही मोदी सरकार कृषि-बिल को किसानों के हित मे बता रही हैं। किसानों के इस आंदोलन को कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं किसानों को सपोर्ट करने कांग्रेस मैदान में उतर आई हैं वही केंद्र की भाजपा सरकार ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस भोले-भाले किसानों को बहकाकर अपनी राजनीति की रोटियां सेंक रही हैं।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थिति सामान्य हैं कही से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नही मिली हैं सरकारी संस्थाओं में पहले की तरह कार्य हो रहा हैं बैंक खुले हुए हैं और वाहनों का आवागमन चालू हैं वही व्यापारियों ने अपनी स्वेच्छा से अपनी दुकानों को बंद किया हैं या खोला हैं ये उनकी मर्जी पर निर्भर था कही भी ज़बरदस्ती दुकानें बंद कराने की खबर अभी तक नही मिली हैं। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सख्ती से कहाकि की किसी भी संस्था या संगठन को भारत-बंद पर ज़बरदस्ती दुकानें बंद कराने की अनुमति नही दी गई हैं और अगर कोई ज़बरदस्ती दुकानें बंद कराता हैं तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। और कोरोना गाइडलाइन के तहत कार्यवाही की जाएगी।