
ऑल इंडिया किसान यूनियन का भारत बन्द को समर्थन।
–किसानों के हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी:-कैलाश लोधी
एटा,
ऑल इंडिया किसान यूनियन कल भारत बंद का पूरा समर्थन करती है । राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा कि किसानों के हक के लिए लड़ाई तब तक जारी रहेगी ,जब तक किसान विरोधी बिल केंद्र सरकार वापस नहीं ले लेती। किसान देश का अन्नदाता कहा जाता है। फिर भी लगातार सरकार किसान विरोधी बिल और किसान विरोधी नीति अपना रही है। जो कि गलत है ।उत्तर प्रदेश के किसानों को भी उसकी फसलों का सही मूल्य समय पर नहीं मिल पाता है ।अभी हाल ही में धान के मूल्य में भी भारी गिरावट होने के कारण किसान एक बार फिर सदमे की ओर चला गया है ।किसान विरोधी बिल का समर्थन पूरे भारत के किसान यूनियन संगठन कर रहे हैं ।मैं कैलाश लोधी ऑल इंडिया किसान यूनियन का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते इस किसान विरोधी बिल का विरोध करता हूं। और कल 8 दिसंबर 2020 को होने वाले भारत बंद का पूरी तरह समर्थन करता हूं। जय किसान, जय जवान, जय जवान ,जय किसान।