विधायक के कर कमलों से हुआ ट्रूनेट मशीन का शुभारम्भ

विधायक के कर कमलों से हुआ ट्रूनेट मशीन का शुभारम्भ , अब अलीगंज में ही होगी टीबी की

जांच

(एटा ) भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लिऐ गए संकल्प क्षय रोग टीवी उन्मूलन के लिए भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है | जिसके अन्तर्गत 2025 तक टी वी का समूल विनाश संभव हो सके  ! इसी क्रम में आज सोमवार को जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम  के तहत बलगम की जाँच की सुविधा को बढाने के लिए ट्रूनेट मशीन स्थापना कर उसका शुभारम्भ जनप्रिय विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर के कर कमलों  से किया गया  ! उक्त मशीन जिसमें क्षय रोगी के बलगम में टी0बी0 के कीटाणु होने न होने की स्थिति तो पता चल ही सकेगी साथ ही उक्त मशीन से क्षय रोगी के बलगम में रिफामिशन का स्टेट्स/एम0डी0आर0 टी0बी की जाँच भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अलीगंज पर ही हो सकेगी। इससे अलीगंज एवं जैथरा क्षेत्र के क्षय रोगी लाभान्वित होगें व उनके बलगम की जाँच कम समय में होगी जिससे उनका उपचार प्रारम्भ करने में बिलम्व नही होगा। 
          विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने उक्त अवसर पर उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले अलीगंज व जैथरा क्षेत्र के रोगियों को बलगम जाँच कराने हेतु  मुख्यालय जाना पड़ता था, कुछ समय  पूर्व  डाक विभाग से किये गये समझौते के अनुसार उनके बलगम सैम्पल डाक द्वारा सी0बी0 नॉट जाँच के लिये जिला क्षय रोग केन्द्र एटा लाये जाते थे। जिसमें भी समय लगता था। लेकिन अब उक्त ट्रूनेट मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज पर स्थापित होने से तत्काल ही जैथरा़ व अलीगंज ब्लॉक के क्षय रोगियों की जाँच कम समय में होगी जिससे तत्काल उपचार प्रारम्भ होने पर क्षय रोगी को जल्द ही राहत मिलेगी  ! कार्यक्रम के दौरान डीटीओ डा0 सी0एल0 यादव, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डा0 राजेश शर्मा भी मौजूद रहे। साथ ही डिस्ट्रिक्ट पी0पी0एम0 कोऑर्डिनेटर आशीष पाराशरी, प्रवेश कुमार एस0टी0एल0एस0,  विपिन पाठक एस0टी0एस0, रविन्द्र यादव एल0टी0 मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks