भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापार मंडल एटा से मांगा सहयोग

अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कल 11:00 बजे से सड़कों पर उतरेंगे किसान

भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापार मंडल एटा से मांगा सहयोग

एटा।अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने देश के समस्त कार्यकर्ताओं एवं किसान, मजदूर भाइयों से अपील है कि अपनी अपनी सामर्थ्य के अनुसार अपनी अपनी सड़कों पर उतर कर सड़कों पर चक्का जाम को सफल बनाने एवं व्यापारी भाइयों से बात कर बाजार को बंद कराने का काम करें साथ ही प्रातः 11:00 बजे से अपने अपने स्थानीय सड़कों पर एकत्रित होकर के पूरी सामर्थ्य के अनुसार प्रदर्शन करें अंत में प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपकर अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करें व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारियों के साथ घंटाघर स्थित आर के ज्वेलर्स पर बैठक कर किसानों के आंदोलन में सहभागिता निभाते हुए कल होने वाले भारत बंद को सफल बनाने मैं सहयोग करने का अनुरोध किया जिस पर समस्त व्यापारी साथियों ने किसानों के संकट की घड़ी में एवं किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, अशोक सर्राफ, राकेश भाई, कैलाश जैन, कल्लू मियां, संजीव जैन, आदेश गुप्ता, अमित गुप्ता, दिनेश पाल सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks