
बुंदेलखंड में सामाजिक कार्य, नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी गोस्वामी स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा सम्मानित: बोली जनता की सेवा और शहर का विकास करती रहूंगी
भोपाल l बुंदेलखंड में सामाजिक कार्य कर नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी गोस्वामी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट कार्य हेतु भोपाल में सम्मानित किया गया l उन्होंने कहा मैं जनता की सेवा और शहर का विकास करती रहूंगी l नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी गोस्वामी बोली की निश्चय ही यह टीकमगढ़ शहर के प्रत्येक नागरिकों के लिए गौरव की बात है, यह सम्मान अकेले नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ का ना होकर नगर के प्रत्येक जागरूक व्यक्ति का है। उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहती हूं l सभी बुद्धिजीवी जागरूक एवं सहयोगी नागरिकों का पूर्व परिषद के सदस्यों का एवं अधिकारियों कर्मचारियों का जिनके प्रत्यनो से नगर को यह गौरव प्राप्त हुआ।