
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, जमीनी विवाद के चलते हुई युवक की हत्या की घटना में वांछित चल रहा आरोपी चचेरा भाई 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा ग्राम नगला सिमरा में हुई युवक की हत्या की घटना में वांछित चल रहे आरोपी चचेरे भाई को घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनाँक 05-12-2020 को वादी श्री सुरेन्द्र सिंह पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम नगला सिमरा थाना नयागांव जिला एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 05.12.2020 को वादी के ही परिवार का रवि पुत्र धर्मेंद्र सिंह खेत में ट्रेक्टर से खड़ी फसल को पलटने लगा विरोध करने पर रवि ने वादी के पुत्र अनुज के तमंचे से गोली मार दी, तथा जान से मारने की नीयत से वादी की पत्नी के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया। वादी के पुत्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, तथा पत्नी गंभीर रूप से घायल है। इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मुअसं- 263/2020 धारा 302, 307 भादंवि* बनाम रवि पुत्र धर्मेंद्र सिंह पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनांक 06-12-2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी/मृतक के चचेरे भाई रवि को मुखबिर की सूचना पर ढकपुरा पुल के पास से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
- रवि पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी नगला सिमरा थाना नयागांव एटा
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल:-
- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
- उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
- उपनिरीक्षक मनोज कुमार
- आरक्षी हरीश
- आरक्षी शिवम चौहान
- आरक्षी चालक जितेंद्र