
#Lucknow….
*कोरोना वैक्सीन को स्टोर करने के लिए सभी जिलों में बनाएं कोल्ड चेन : सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड वैक्सीन को स्टोर करने के लिये सभी जिलों में कोल्ड चेन स्थापित की जाए। उन्होंने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा तथा अपर मुख्य सचिव गृह को टीम बनाकर वैक्सीन स्टोरेज की सुरक्षा के प्रबन्ध करने के निर्देश दिये। सीएम योगी ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 वैक्सीन के स्टोरेज के लिये पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये राज्य सरकार संकल्पबद्ध है और इस दिशा में सभी प्रयास किये जा रहे हैं।